फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द झांसी से हटकर इलाहाबाद से जुडे़गा मानिकपुर

Mon, 06 Mar 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
indian railway
विज्ञापन
इलाहाबाद रेल मंडल के महाप्रबंधक ने मानिकपुर जंक्शन का निरीक्षण झांसी व इलाहाबाद मंडल के डीआरएम के साथ किया। उन्होंने घोषणा की है कि जल्द ही यह स्टेशन झांसी की बजाए इलाहाबाद मंडल से संचालित होगा। उन्होंने स्टेशन परिसर में साफ सफाई पर संतोष जताया।
विज्ञापन


रविवार को जिले के जंक्शन का निरीक्षण करने इलाहाबाद रेल मंडल के जीएम एसपी चौहान प्लेटफार्म पर पहुंचे। उन्होंने झांसी मंडल के डीआरएम एके मिश्रा व इलाहाबाद मंडल के डीआरएम एसके पंकज के साथ पूरे स्टेशन भ्रमण कर सभी विभागों में चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। बुकिंग विंडो व रिजर्वेशन विंडों के कर्मचारियों से कहा कि यात्रियों के साथ नम्रता से बातचीत करें। इसके बाद उन्होंने कहा कि जल्द ही अब मानिकपुर स्टेशन को इलाहाबाद मंडल से जोड़ा जाएगा।

अभी तक यह स्टेशन झांसी मंडल से जुड़ा है। इसी दौरान महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर मेें साफ सफाई बेहतर होने पर स्टेशन प्रबंधक जवाहर लाल को छह हजार रुपये का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य बिजली इंजीनियर आलोक गुप्ता, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (विद्युतीकरण)ओमपाल सिंह, सीपीटीएम कुशाल सिंह, वरिष्ठ मण्डल अभियन्ता (समन्वय) सुनील कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक अंशू पाण्डेय, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक बी के मिश्रा,वरिष्ठ मण्डल विद्युत अभियन्ता पुष्पेश रमण त्रिपाठी, वरिष्ठ मण्डल विद्युत अभियन्ता अमिताभ शर्मा, वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक  अभियन्ता अजीत कुमार सिंह,  मनीषा गोयल व नीरज यादव सहित झांसी एवं इलाहाबाद मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें