बुंदेलखंड किसान यूनियन की पंचायत पटेल तिराहे पर
हुई। इसमें ओलावृष्टि से नुकसान पर किसानों को भरपूर मुआवजा देने का मुद्दा
उठा। किसान नेताओं ने लेखपालों पर सर्वे के नाम पर लापरवाही का आरोप
लगाया।
साथ ही ग्रामीणों से कहा कि वे इसकी शिकायत प्रशासन से
करें। बैंकों की लोन माफी, बिजली बिल माफी आदि की भी मांगे उठीं। पंचायत
में विभिन्न इलाकों से आए किसानों ने अपनी खराब फसलें भी दिखाई।
इस
मौके पर अनिल कुमार शास्त्री, विमल कुमार शर्मा, चंद्रनारायण पांडे, जुगुल
किशोर मिश्रा आदि मौजूद रहे। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन भी दिया।