गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के
एमए अर्थशास्त्र विभाग के छात्र पवन कुमार सैनी ने कालेज में एकल पोस्टर
प्रदर्शनी लगाई। इसका उद्घाटन प्राचार्य डॉ. बीके पांडे ने किया। उन्होंने
छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पवन कुमार सैनी ने अपने
चित्रों में भिन्न-भिन्न पृष्ठभूमि के चित्रों को उकेरा है। इसमें शिशु को
प्यार करती मां, सघन वन, शिशु के साथ खेलती मां, मां सरस्वती, गोस्वामी
तुलसीदास, गणेशजी, महात्मा बुद्ध आदि के चित्र शामिल हैं। प्रदर्शनी में 18
चित्र हैं।
प्राचार्य ने कहा कि किसी एक छात्र की कालेज में यह
पहली प्रदर्शनी है, जिसमें सभी चित्र उसी के हैं। उन्होंने कहा कि इससे
अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी। प्रदर्शनी दो दिन तक चलेगी।
इस
मौके पर डॉ. केसी वर्मा, राजेश कुमार, रामनरेश यादव, अमित सिंह, सीमा
कुमारी, अमित कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, संगीता, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र
सिंह, विनोद सिंह चंदेल और डा. वंशगोपाल के अलावा सीएल प्रसाद, विनय कुमार
भी मौजूद रहे।