फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा: किसानों के लिए वरदान, खेती में नई उम्मीद

Mon, 26 Jan 2026 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो-25 सीकेटीपी 01-खेत में लगे सोलर पंप प्लेट का पास खड़े किसान। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। विद्युत संकट और सिंचाई की समस्याओं से जूझ रहे चित्रकूट के किसानों के लिए सौर ऊर्जा एक बड़ा बदलाव लेकर आई है। जिले के 98 किसानों ने सौर ऊर्जा से चलने वाले पंप लगवाकर करीब छह सौ एकड़ भूमि पर सिंचाई शुरू कर दी है, जिससे खेती के क्षेत्र में नई उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

पांच विकास खंडों के किसानों ने अपने खेतों में तीन, पांच, साढ़े सात और 10 किलोवाट क्षमता के सोलर पंप स्थापित किए हैं। इन पंपों की मदद से किसान अब गेहूं, धान और हरी सब्जियों जैसी विभिन्न फसलों की खेती आसानी से कर पा रहे हैं। रामनगर ब्लॉक के करीब 30 किसानों को इसका सर्वाधिक लाभ मिला है। किसानों ने शासन की कुसुम योजना के तहत इन सोलर पंपों को लगवाया है, जिसके तहत उन्हें लगभग चार करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी मिली है। इस सब्सिडी के कारण किसानों की लागत में कमी आई है और उनकी खेती अब अधिक लाभकारी साबित हो रही है।
रामपुर गांव के किसान जगजीत ने बताया कि पहले बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण सिंचाई में बड़ी बाधा आती थी और उन्हें केवल एक ही फसल पर निर्भर रहना पड़ता था। सोलर पंप लगने के बाद, अब उन्हें बिना किसी रुकावट के समय पर सिंचाई की सुविधा मिल रही है, जिससे वे अपनी फसल के चयन को लेकर अधिक आश्वस्त हैं। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि सोलर पंपों के उपयोग से न केवल बिजली पर निर्भरता कम हुई है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन


जनपद में कुल 168 किसानों ने आवेदन किया था, जिनमें से 98 किसानों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। अधिक से अधिक किसानों को इस योजना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है और सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है।
विज्ञापन

रजनीश पांडेय, नेडा परियोजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें