फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मासूम को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सेहरा पुरवा गांव निवासी रमेश प्रसाद ने बताया कि रात में उसका बेटा समीर (4) अपनी मां अंजनी के साथ तखत पर सो रहा था। रात करीब 12 बजे सांप ने समीर को डस लिया। बेटे के शोर मचाने पर परिजन जागे। टार्च जलाकर देखा तो सांप जाता हुआ दिखा। समीर की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान समीर ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार राय ने बताया कि परिजनों ने सांप के डसने से मौत की जानकारी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें