फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बुंदेली महिलाएं सम्मानित

Fri, 14 Oct 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन और उत्तर प्रदेश सरकार के नारी सम्मान समारोह में मौजूद (आगे बायें से दायें) एसपी केके चौधरी, डीएम मोनिका रानी आैर सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय। पीछे खड़ीं सम्मानित महिलाएं (बायें से दायें) नेहा चंसौरिया, दिव्या त्रिपाठी, डॉ. श्रेया, अंजू दमेले, रश्मि गुप्ता और डॉ. शबाना रफीक। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
प्रदेश सरकार और ‘अमर उजाला’ के नारी जागृति अभियान में शुक्रवार को चित्रकूटधाम मंडल की छह महिलाओें को सम्मानित किया गया। अधिकारियों और मौजूद लोगों ने इन वीरांगनाओं से प्रेरणा का संकल्प लिया। सम्मानित महिलाओं ने भी मंच से अनुभव साझा किए।
विज्ञापन


शृंगार पैलेस में आयोजित नारी जागृति अभियान का शुभारंभ डीएम मोनिका रानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के बाद बांदा से उद्यमिता क्षेत्र में डॉ. शबाना रफीक, कला में रश्मि गुप्ता, खेलकूद में अंजू दमले रानी, शिक्षा में हमीरपुर की डॉ. श्रेया गुलशन, सामाजिक कार्य में महोबा की नेहा चंसौरिया और चित्रकूट जिले से बहादुरी में दिव्या त्रिपाठी को शील्ड और शॉल देकर डीएम ने सम्मानित किया।

डीएम मोनिका रानी ने कहा कि नारियों को अपनी पहचान बनाने के लिए आगे आना चाहिए। समाज में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओें से प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रत्येक महिला में शक्ति छिपी है, जरूरत है बस उसे पहचानने की। महिलाओं के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाईं हैं। इसका अधिक से अधिक फायदा उठाएं। विशिष्ट अतिथि संयुक्त विकास आयुक्त शिव कुमार मिश्र ने बताया कि महिलाओं का समाज में महत्वपूर्ण योगदान है। कुछ परंपराओं केे कारण महिलाएं आगे नहीं बढ़ सकीं।
विज्ञापन


अब नारियों में जागृति आ गई है। सभी क्षेत्रों में नारियां कार्य कर रहीं हैं। एसपी केके चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओें की सुरक्षा के लिए 1090 टोल नंबर की व्यवस्था की है। इस नंबर पर फोन करने पर महिलाओं की तुरंत मदद की जाती है। नारियों को आगे बढ़ने के लिए स्वयं चेतना लानी होगी। आज गांवों में महिलाएं प्रधान तो हो जाती हैं, लेकिन वह खुद कोई निर्णय नहीं लेतीं, जो गलत है। उन्हें स्वयं निर्णय लेकर आगे बढ़ना होगा।

प्रभारी सीडीओ जीके द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अधिकतर योजनाओं में महिलाओं का कोटा निर्धारित किया है। इसक ा फायदा उठाने के लिए उन्हें आगे आना चाहिए। कृषि निदेशक जगदीश नारायण ने कहा कि कृषि क्षेत्र में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं चालू की हैं। महिलाएं कृषि विभाग में पंजीकरण कराकर फायदा उठाएं। सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय ने कहा कि हौसला पोषण योजना के अलावा जननी सुरक्षा योजना में पात्रों को लाभ दिया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन केशव शिवहरे ने किया।

इस मौके समाज कल्याण अधिकारी एनपी गुप्ता, जिला प्रोवेशन अधिकारी राजेश गुप्ता, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री शानू गुप्ता, समाजसेवी रामबाबू, राहुल गुप्ता, धर्मचंद्र, गोविंद श्रीवास्तव, समाजसेवी रामसागर चतुर्वेदी, छेदी यादव, पूजा तिवारी, विजय रावत व महेंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें