फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफरौली में आग से छह घर जले

Sat, 01 Apr 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
चंदौली में चलती कार में लगी आग - फोटो : self
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के  उफरौली गांव में अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से आधा दर्जन घर जल गए। इसमें लगभग दो लाख की संपत्ति राख हो गई। सूचना के बावजूद एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को गांव में लक्ष्मी पुत्र मंगला प्रसाद के परिजन खेत में फसल काटने गए थे। सूने घर में अचानक आग लग गई।

कुछ देर बाद घर से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने  दौड़कर गृहस्वामी को खेत में जाकर जानकारी दी। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग की लपटें बढ़ती गई और पड़ोस के कल्लू व सत्यनारायण पुत्र मुन्नीलाल, सत्यराम पुत्र मोहन, संतोष कुमार और मंगलप्रसाद के घर को अपनी चपेट में ले लिया।

 ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। पुलिस पहले आ गई लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम एक घंटे बाद पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने मिलकर आग पर कुछ नियंत्रण पा लिया था। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने भी आग को पूरी तरह बुझाया। आग से लक्ष्मी के घर की पूरी गृहस्थी राख हो गई जबकि अन्य के घरों का कुछ कम नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें