फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: छह महादानियों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर- 4-
विज्ञापन

एक यूनिट रक्तदान से बच सकती है चार व्यक्तियों की जान
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ (चित्रकूट)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छह लोगों राघवेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, राकेश कुमार, आयुष, महेंद्र सिंह नेगी और राहुल सिंह ने रक्तदान किया। 14 ने रक्तदान करने के लिए पंजीकृत कराया।
विज्ञापन

मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाए गए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का रक्तकोष प्रभारी डॉ. शैलेंद्र कुमार शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्तदान करने से चार व्यक्तियों की जिंदगी बचाई जा सकती है। रक्त प्रसूताओं और रोगियों को दिया जाता है। 18 से 65 की आयु तक के स्वस्थ व्यक्ति तीन माह के अंतराल में रक्तदान कर सकते हैं। मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक राजेश सिंह ने कहा कि रक्तदान करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरूकता आई है। जो समय-समय पर जरूरतमंदों को रक्तदान करते हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अजय सिंह, अमित कुमार, शंकरदीन, दीपक सिंह, सुजीत कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें