फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह गायों की हुई मौत

Tue, 19 Jan 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्ना मवेशियों को पकड़कर ग्रामीणों ने प्रशासन को सौंपा दिया। बाद में इन मवेशियों को अलग-अलग गौशाला संचालकों को सौंप दिया गया। मगर उनकी देखरेख नहीं हो पा रही है। बारिश और ठंड में खुले आसमान के नीचे बंधे इन मवेशियों की मौत हो रही है। मुख्यालय स्थित देवराज गौशाला में इसी अव्यवस्था के चलते मंगलवार को चार गाय की मौत हो गई। दो दिन के अंदर छह मवेशियों की मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गौशाला में देखरेख व खानपान उचित नहीं है। ठंड, बारिश में मवेशियों को खुले आसमान के नीचे बांध गया है।
विज्ञापन


मुख्यालय के सदर रोड़ स्थित देवराज गौ सेवा केंद्र में मंगलवार को चार गाय की मौत हो गई। जिला पंचायत सदस्य अनिल प्रधान के साथ रजनीश व संजय ने उप जिलाधिकारी को सूचना दी, लेकिन शाम तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा। जिला पंचायत सदस्य ने आरोप लगाया कि देखरेख के अभाव में गौशाला में मवेशियों की मौत हो रही है। प्रशासन ने इस गौशाला में लगभग 200 गाय दी थी। जिसमें अब तक 24 से अधिक मवेशियों की मौत हो चुकी है। गौ सेवा केंद्र संचालक राजेश सिंह ने बताया कि जगह अभाव के कारण कुछ व्यवस्थाएं पूरी नहीं हो पा रही हैं। प्रशासन से मिला भूसा भी खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें