चित्रकूट। कोषागार में हुए पेंशन घोटाले के नामजद पेंशनर, दलाल व विभागीय अफसर-कर्मचारी संपत्तियों का ब्योरा देने में आनाकानी कर रहे हैं। जांच टीम ने उन्हें दूसरा नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही कोषागार से दोबारा जांच के लिए लाईं गईं 50 फाइलों में से 15 का डाटा एसआईटी ने अपने पास सुरक्षित रखा है।
15 फाइलों का ब्योरा संदिग्ध होने पर कोषागार विभाग के अकाउंटेंट, एटीओ और वरिष्ठ कोषाधिकारी से ऑनलाइन भुगतान की सूची मांगी गई। जांच टीम का मानना है कि इन फाइलों में 12 करोड़ से अधिक का भुगतान हुआ है। इसका ऑनलाइन रिकाॅर्ड नहीं है लेकिन, बैंक खाते में धनराशि दिख रही है। डीएम पुलकित गर्ग ने नामजद आरोपी विभागीय कर्मचारी व अधिकारियों की संपत्ति का ब्योरा व इनकी संपत्ति के खरीद बिक्री पर रोक लगवाई है।