फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: डाकघर से निराश लौट रहीं बहनें, नहीं भेजी जा रही राखियां

Tue, 05 Aug 2025 09:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रक्षाबंधन का पर्व सिर पर है बहनें भाइयों को राखियां भेज रहीं हैं लेकिन डाकघर में पांच दिन से उनका कोई काम नहीं हो रहा। ऐसे में उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। अन्य सेवाओं से राखी भेजने में उन्हें दोगुना खर्च करना पड़ रहा है। जिले के डाकघर में पांच दिनों से नया सॉफ्टवेयर लोड होने के कारण अन्य उपभोक्ता भी परेशान हैं। मंगलवार को नए सॉफ्टवेयर से कई काम हुए लेकिन रजिस्ट्री चालू नहीं हो पाई।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय समेत जिले के अन्य डाकघरों में एक अगस्त से कोई काम नहीं हो रहा है। खातों में रुपये जमा करने व निकासी से लेकर रजिस्ट्री करने की सुविधा से आमजन व उपभोक्ता वंचित हैं। शंकर बाजार निवासी सरोज व राधिका ने बताया कि भाइयों को राखी भेजने के लिए रजिस्ट्री करने के लिए दो दिन से लौट रहे हैं। विभाग में रजिस्ट्री करने से इन्कार किया जा रहा है। मंगलवार को भी वह आए लेकिन नया सॉफ्टवेयर चालू होने के बाद भी उनकी राखी की रजिस्ट्री नहीं हो पाई। ऐसे में कोरियर से राखी भेजी है इसमें दाेगुना से अधिक रुपया लगा है।
पूरे मामले में उपडाकपाल गंगासागर ने बताया कि पूरे यूपी में नया साॅफ्टवेयर लोड हो गया है जो मंगलवार से काम करना शुरु कर दिया है। रजिस्ट्री में अभी भी समस्या आ रही है। कैश लेनदेन के काम होने लगे हैं। नया साॅफ्टवेयर होने से कुछ समस्या है लेकिन अब ठीक हो जाएगा। रजिस्ट्री का काम ग्रामीण क्षेत्र के कर्मचारियों को बुलाकर उनकी आईडी से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें