फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : गणना प्रपत्रों को जमा करना बना चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो न- 10 व 11
विज्ञापन

-दो विधानसभा क्षेत्रों में चल रहा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान
- घर-घर जाकर बीएलओ ने 738948 मतदाताओं तक पहुंचाए गणना प्रपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की रफ्तार सुस्त है। यहां की दो विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर बीएलओ मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं। अब तक महज 31 फीसद गणना प्रपत्र डिजिटाइज्ड हो पाए हैं। जबकि इस कार्य की अंतिम तारीख चार दिसंबर मुकर्रर है। ऐसे में इनके सामने गणना प्रपत्र जमा करना चुनौती भरा है।
जिले मेंं मात्र दो ही विधान सभाएं है। पूरे जिले में कुल 738948 मतदाता है, इनमें चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में 385302 मतदाता व मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र मेंं 353646 मतदाता है। इन विधानसभा क्षेत्रों में 440 बूथ बने हैं। चुनाव आयोग के फरमान पर चलाए गए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में यहां के 440 बूथों पर बीएलओ जुटाए गए हैं। चार नवंबर से शुरू हुए इस अभियान में बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं के यहां दस्तक दी और उन्हें गणना प्रपत्र वितरित किए। इनके द्वारा करीब 738948 मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाए गए। अब मतदाताओं द्वारा भरे गए गणना प्रपत्र जमा किए जा रहे हैं। कुल मतदाताओं के सापेक्ष अब तक 235170 मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाकर हस्ताक्षर सहित फॉर्म ऑनलाइन किए हैं। द्वारिकापुरी की बीएलओं पुष्पा सोनी ने बताया कि घर-घर जाकर मतदाओं से संपर्क किया जा रहा है। उनको प्रपत्र भरने की जानकारी दी गई है। यदि मतदाता नहीं मिलता तो दूसरे दिन उसके घर में जाकर संपर्क करते हैं।
विज्ञापन


गणना प्रपत्र में छह रिश्तेदारों की पहचान अनिवार्य
बीएलओं द्वारा दिए गए प्रपत्रों में वर्ष 2023की मतदाता सूची में शामिल अपने परिजनों, बाबा, दादी या नाना नानी में से किसी एक विवरण भरना अनिवार्य किया गया है। यह छह निर्धारित रिश्ते के आधार पर मतदाता पहचान की पुष्टि की है। अधिकारियों के यह व्यवस्था मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, सटीक और त्रुटिरहित बनाने के उ्देश्य से लागू की गई है। 2023 की सूची में अगर यह छह रिश्ते भी नहीं हुए, तब उन्हें निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी 13 प्रपत्रों में से किसी एक सबूत देना होगा।

इनसेट
निरीक्षण में मतदाताओं से सीडीओ ने किया संवाद
चित्रकूट। मुख्य विकास अधिकारी अमृत पाल कौर ने नगर पालिका कर्वी क्षेत्र के शंकर बाजार में विशेष पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण किया। निर्देश दिया कि बूथ की सूची प्रत्येक के आधार पर प्रत्येक व्यक्ति से मिले। अनुपलब्ध मतदाताओं को चिहिंत कर बीएलओ एफ पर फीड करें और आयोग से तय तारीख से पहले फॉर्म ऑनलाइन कराएं।
विज्ञापन

-
इनसेट
चित्रकूट। एडीएम उमेश चंद्र निगम ने बताया कि यदि अभी तक एसआईआर फॉर्म नहीं मिला तो मतदाता बीएलओ से संपर्क करें। बीएलओं की जिम्मेदारी है कि वह प्रत्येक मतदाता का फाॅर्म भरवाकर उसे चार दिसंबर तक जमा करवा लें। प्रत्येक मतदाता को एसआईआर फाॅर्म भरना अनिवार्य है। बीएलओ हर व्यक्ति के लिए दो फार्म देंगे। दोनों फार्म में पासपोर्ट साइज की फोटो लगानी है। दिए गए फॉर्म में मांगीं गई जानकारी देनी होगी। कोई दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं है। यदि 2003 की वोटर लिस्ट में माता -पिता का नाम नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है। सूची प्रकाशित होने के बाद मतदाताओं को नोटिस जारी होगी। तब उन्हें वोट देने के लिए अनिवार्य किए गए 12 प्रपत्रों में कोई एक देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें