फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर हेलमेट, मुंह पर मास्क फिर भी चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिले में मास्क व हेलमेट का प्रयोग न करने वालों का अभियान चलाकर चालान किया जा रहा है। वहीं एक मामले में हेलमेट और मास्क लगाने के बाद भी चालान करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

शहर के गंाधीगंज निवासी राजेश सिंह ने बताया कि वह रविवार दोपहर बाइक से ट्रैफिक चौराहे से डॉक्टर के पास दवा लेने गए थे। हेलमेट और मास्क लगाए थे। दवा लेकर घर आ गए। इस बीच न तो किसी ने रोका, न पूछताछ हुई। घर आते ही मोबाइल पर ऑनलाइन चालान का मैसेज आ गया। इसमें हेलमेट और मास्क न लगाने पर जुर्माना जमा के लिए कहा गया। राजेश ने इस मामले में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की है। इसमें कहा कि वह अस्वस्थ हैं। 12 जुलाई को शहर के डॉक्टर के यहां दवा लेने बाइक से जा रहे थे। हेलमेट और मास्क लगाए थे। इसके बाद भी चालान का मोबाइल में मैसेज भेज दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में लॉकडाउन के नाम पर जनता का शोषण किया जा रहा है। इस पर रोक लगाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें