चित्रकूट। चुनाव आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे एसआईआर अभियान में बीएलओ की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। अभियान में एक तो बीएलओ को मतदाता खोजे नहीं मिल रहे हैं, दूसरे जो मिले भी, अब उनके फार्म को ऑनलाइन फीडिंग में अड़चने आ रही हैं। वजह, बीएलओ को इश्यू एप बीच-बीच में बंद हो रहा है। इससे वो एप पर परिवार के सभी सदस्यों के नाम दर्ज नहीं कर पा रहे हैं। इससे बीएलओ खासे परेशान हैं।
मतदाता सूचियों को देखने आ रहा है कि बूथों की वोटर लिस्ट में कुछ परिवार के सदस्यों के नाम वोटर लिस्ट में एक ही स्थान नहीं है। उनके नाम क्रमांक पर दर्ज हैं। इससे परिवार के सदस्यों को खोजने में परेशानी होती है। परिवार के सभी को क्रमवार एक ही जगह पर फीड करने की जिम्मेदारी बीएलओ को मिली है। कहा गया है कि परिवार के सदस्यों का नाम मिलान कर क्रमवार वोटर लिस्ट में एप के माध्यम से एक ही जगह पर फीड करें
लेकिन फीडिंग में नेटवर्क की समस्या के चलते उनका एप बार-बार बंद हो रहा है। इससे बीएलओ को ऑनलाइन फीडिंग में परेशानी हो रही है। कुछ बीएलओ ने अपना नाम नहीं बताते हुए कहा कि एप बीच-बीच में बंद हो जाता है। इससे फीडिंग के कार्य में रुकावट आ जाती है। हालांकि गुरुवार दोपहर से यह एप अच्छी तरह से चलने लगा है।
-
इनसेट
पत्रक के फीडिंग का तेजी से हो रहा
चित्रकूट। उप निर्वाचन अधिकारी उमेश चंद्र निगम ने बताया कि पत्रक के फीडिंग का कार्य जिले के दोनो विधानसभा के मतदाओ में तेजी के साथ किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में 90 प्रतिशत से अधिक फीडिंग हो गई है। बीएलओ के किए जा रहे कार्य की समीक्षा भी की जा रही है। (संवाद)
-
इनसेट
राजनीतिक दल के कार्यकर्ता कर रहे सहयोग
चित्रकूट। एसआईआर के पत्रक भरने में राजनैतिक दल के कार्यकर्ता भी सहयोग कर रहे है। जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता घरों मेंं संपर्क कर मतदाताओं के पत्रक भरवा रहे हैं।भाजपा के जिला मंत्री प्रेमलाल वाल्मीकि बताया कि ने कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे है। इसी तरह से समाजवादी पार्टी प्रचार वाहन के मध्यम से मतदाता से पत्रक भरने की अपील कर रही। (संवाद)