फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बूथों पर सन्नाटा, मतदाताओं की उपस्थिति रही नगण्य

Tue, 06 Jan 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-17- परिचय- शहर के सीआईसी परिसर में ​स्थित बाल विद्यालय में मतदाता सूची प्रकाशन के ब - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के पूरा होने के बाद मंगलवार को आलेख्य मतदाताओं की सूची जारी कर दी गई। प्रकाशन के बाद बूथों पर पदाभिहीत अधिकारी समेत बीएलओ मय मतदाता सूची के संग मुस्तैद रहे, मगर अधिसंख्य बूथों पर सन्नाटा रहा। जिन बूथों पर मतदाता पहुंचे, वहां भी इक्का-दुक्का ही आए। 18 वर्ष आयु पूरी कर चुके युवाओं ने वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने को आवेदन किया। साथ ही मतदाता सूची में दर्ज नाम व पता की त्रुटियों को भी दुरुस्त कराने के लिए आवेदन किए। यह अभियान छह फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2024 में हुए लोक सभा क्षेत्र के चुनाव में मतदाता सूची तैयार की गई थी। उस वक्त चित्रकूट की दो विधानसभा क्षेत्रों में 7 लाख 38 हजार 948 मतदाता थे। चुनाव आयोग के निर्देश पर हाल ही में विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था। इस अभियान में वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर एसआईआर फॉर्म उपलब्ध कराए गए थे। बाद में मतदाताओं ने इन्हें भरकर पुन: बीएलओ को लौटाए थे। बाद में एसआईआर फार्मों की जांच प्रक्रिया चली। इस जांच में यहां करीब एक लाख 996 मतदाताओं के नाम हटाए गए।
इसके बाद मंगलवार को निर्वाचन विभाग ने 6,37,996 मतदाताओं की सूची जारी कर दी है। साथ ही जारी मतदाता सूचियों के अवलोकन के लिए बूथों पर भी भेज दिया है। मंगलवार को बूथों पर पदाभिहीत अधिकारी समेत बीएलओ तैनात रहे। मगर इक्का दुक्का ही मतदाता ही वोटर लिस्टों में अपना नाम देखने के लिए पहुंचे। चित्रकूट इंटर कॉलेज में पांच बूथ (418, 419, 420, 421, 422) बनाए गए थे, जहां बीएलओ विमल कुमार, ममता सोनी, सुषमा जयसवाल, अनीता देवी और नरेंद्र कुमार मौजूद थे। शहर के गांधी गंज निवासी राजकरन और महेश जैसे कुछ मतदाता ही सूची में अपना नाम देखने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका नाम सूची में दर्ज है।
विज्ञापन

-

वोटर बनने के लिए इन्होंने किया आवेदन :
18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके गांधी गंज निवासी नरेंद्र कुमार और अनिल ने मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए फार्म जमा किया। बूथ संख्या 422 के बीएलओ विमल कुमार ने बताया कि उनके बूथ में एसआईआर अभियान के बाद मतदाताओं की संख्या 576 से घटकर 370 रह गई है। इसी प्रकार, बूथ संख्या 419 की बीएलओ ममता सोनी ने बताया कि उनके बूथ में मतदाताओं की संख्या 1113 से घटकर 683 हो गई है।

एसआईआर अभियान में बूथों पर घटे वोटर :
शहर के बाल विद्यालय में भी दो बूथ (455 और 456) पर शिविर लगे। यहां मतदाता पलक और कनक ने सूची में अपना नाम देखा। बीएलओ विद्या गुप्ता ने बताया कि बूथ संख्या 455 में कुल मतदाताओं की संख्या 945 से घटकर 559 रह गई है।
-
बोले जिम्मेदार
उप निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि मतदाताओं को सूची दिखाने के लिए बूथों पर शिविर लगाए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता मोबाइल पर वेबसाइट के माध्यम से भी अपना नाम देख सकते हैं।

शहर से गांव की सूची में दर्ज कराएं नाम :
चित्रकूट। लौढि़या खुर्द सहित सलैयापुरवा बटखुरा मतदाताओं ने मंगलवार को डीएम पुलकित गर्ग को ज्ञापन दिया। इसके जरिए मांग की है कि उनका नाम नगर पालिका चित्रकूट धाम में दर्ज है। उनका नाम गांव की सूची में दर्ज किया जाए। लौढि़या माफी निवासी धर्मसिंह ने बताया कि उनके परिवार के 5 सदस्य है। इसी तरह से सलैयापुरवा बटखुरा निवासी श्याम सुंदर सिंह ने बताया कि उनके घर के तीन सदस्य है। मान सिंह बताया कि उनके घर के भी तीन सदस्य है। जब कि धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके घर के 7 सदस्य है। इनका नगर पालिका चित्रकूट धाम की सूची में दर्ज है।उनका नाम गांव की सूची दर्ज किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें