फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 26 को निकलेगी श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा

Fri, 13 Mar 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो न-13सीकेटीपी 24 नगर पंचायत परिसर में बैठक करते लोग। संवाद
विज्ञापन
राजापुर। श्रीराम जन्मोत्सव पर्व के लिए शुक्रवार को नगर पंचायत परिसर में बैठक हुई। इसमें आगामी 26 मार्च को निकाली जाने वाली शोभा यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने बताया कि भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव 26 मार्च को मनाया जाएगा। इस अवसर पर शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें देवी-देवताओं की झांकियां शामिल होंगी। कस्बे में जगह-जगह स्वागत द्वार और भगवा ध्वज लगाए जाएंगे।
बैठक में पदाधिकारियों को शोभा यात्रा की जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। कार्यक्रम के आयोजक सुनील मिश्रा ने बताया कि श्रीराम नवमी सनातन संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम में साधु-संत भी उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर कई पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें