चित्रकूट/खोही। धर्मनगरी चित्रकूट और खोही में रामनवमी पर्व श्रद्धा और उत्साह का माहौल दिखा। भगवान कामतानाथ, जानकी महल सहित कई मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सभी मंदिरों को फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया। सुबह से ही भक्त भगवान कामतानाथ के दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे।
कामदगिरि प्रमुख द्वार पर पीठाधीश्वर रामस्वरुपाचार्य और संत मदन गोपाल दास के नेतृत्व में भजन-कीर्तन हुए। भक्तों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। सोहर गीतों की धूम रही। जानकी महल में भी महंत सीताशरण के सानिध्य में भक्तों ने पूजा-अर्चना किया। भक्ति गीतों पर महिलाएं झूमीं। जगद्गुरु रामभद्राचार्य के तुलसी पीठ के कांच मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव पर सोहर गीतों पर श्रद्धालु थिरके। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भगवान राम के जीवन पर प्रवचन दिया। रामघाट स्थित भरत मंदिर में महंत दिव्य जीवन दास की मौजूदगी में श्रीराम का प्रकटोत्सव मना। नई बाजार के राम जानकी मंदिर और शंकर बाजार के राम मंदिर में भी कार्यक्रम आयोजित हुए।
श्रीराम के प्रकटोत्सव पर रघुवीर मंदिर में लगे जयकारे
खोही। जानकीकुंड स्थित रघुबीर मंदिर में प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर बधाई गीतों से गूंज उठा और जयकारे लगे। पहले रामचरितमानस का नवाह्न पारायण हुआ। दोपहर बारह बजे शंख, घंटे, घड़ियाल, ढोल नगाड़ों और वेद मंत्रोच्चार के साथ मंदिर के कपाट खोले गए। इसके बाद भगवान श्रीराम का जन्म हुआ, जिस पर श्रद्धालुओं ने बधाई दी। अबीर गुलाल व फूलों की होली खेली। सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष विशद मफतलाल व उनकी पत्नी रूपल मफतलाल ने पूजन किया। रामकथा व्यास राजेंद्र दास ने भगवान श्रीराम की पूजा की। इस अवसर पर ट्रस्टी डॉ. विष्णु जोबनपुत्र, महिला शिक्षा समिति की अध्यक्षा ऊषा जैन, डॉ. इलेश जैन, मौसम जैन मौजूद रहे। (संवाद)
महिला पतंजलि ने मनाया राम जन्म उत्सव और संन्यास दिवस
चित्रकूट। महिला पतंजलि ने शुक्रवार को सुंदर घाट पर राम जन्म उत्सव और योग गुरु स्वामी रामदेव का संन्यास दिवस धूमधाम से मनाया। बबेरू से आए आर्य समाज के विद्या मित्र आर्य ने हवन कराया। इस दौरान भजन कीर्तन भी हुए। भगवान राम की आकर्षक झांकी भी सजाई गई। पतंजलि की लालमणि गुप्ता, विमल आर्य, सनी जैन, संध्या, अंजू, साधना, अनीता, नीलम, निर्मल, ज्योति, साधना, मनीष केसरवानी, शोभा गुप्ता समेत अन्य उपस्थित रहीं।
फोटो 27सीकेटीपी 15 कार्यक्रम में हवन पूजन करती महिलाएं। संवाद
फोटो 27सीकेटीपी 15 कार्यक्रम में हवन पूजन करती महिलाएं। संवाद
फोटो 27सीकेटीपी 15 कार्यक्रम में हवन पूजन करती महिलाएं। संवाद