चित्रकूट। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सुशासन दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाने वाले को 10 हजार, द्वितीय को पांच हजार व तृतीय को ढाई हजार रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करने के साथ ही प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
निबंध प्रतियोगिता में श्रेया सिंह प्रथम, अरिमर्दन सिंह द्वितीय व रिया सिंह तृतीय स्थान हासिल किया था। भाषण में रूपा देवी प्रथम, मानसी मिश्रा द्वितीय और सुशासनी शुक्ला तृतीय थी। एकल काव्य पाठ में विनोद कुमार गुप्ता प्रथम, खुशी द्वितीय और रागिनी तृतीय रहे।
इससे पहले जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, एसपी अरुण कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी व कोआपरेटिव बैंक बांदा-चित्रकूट के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम, डीसी एनआरएलएम ओम प्रकाश मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
पवन कुमार
पवन कुमार