फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दो अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर कारण बताओ नोटिस

Tue, 06 Jan 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-25- परिचय- बांदा चित्रकूट के अ​धिकारियों के साथ बैठक में निर्देश् देते संसदीय अध्यय
विज्ञापन
चित्रकूट/बांदा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति ने जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को शीघ्र पुनर्निर्मित कराने के निर्देश दिए हैं। चित्रकूट और बांदा की संयुक्त बैठक में लोनिवि निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता, उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय के अभियंता अनुपस्थिति पाए गए। जिस पर दोनों अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित संसदीय अध्ययन समिति की बैठक की अध्यक्षता सभापति किरण पाल कश्यप ने की। बैठक में समिति ने जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के कार्य से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को पूर्व स्थिति में लाने के लिए तत्काल कदम उठाने के आदेश दिए। साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि वे जनप्रतिनिधियों के फोन का समय पर संज्ञान लें।
जल निगम के अधिशासी अभियंता ने बताया कि जनपद में तीन प्रमुख परियोजनाएं संचालित हैं। इनमें सिलौटा में 576 किमी, चांदी बागर में 2500 किमी और रैपुरा में 725 किमी पाइपलाइन बिछाई गई है। डीएम बांदा जे रीभा ने बताया कि जनप्रतिनिधियों से प्राप्त 2404 संदर्भों में से 2403 का निस्तारण किया जा चुका है और शेष एक प्रकरण का भी शीघ्र ही समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें