फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: विकास भवन में गैरहाजिर अफसरों को कारण बताओ नोटिस

Fri, 06 Feb 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। विकास भवन में शुक्रवार को सुबह 10.15 बजे मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के गैर हाजिर मिले। इस पर सीडीओ ने सभी गैरहाजिर अधिकारियों व कर्मचारियों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

कार्यालय से जिला विकास अधिकारी सत्यराम यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रजनीश पांडेय व जिला समाज कल्याण अधिकारी वैभव त्रिपाठी कार्यालय में मौजूद नहीं थे। जिला विकास कार्यालय में वरिष्ठ सहायक अतुल कुमार, कनिष्ठ सहायक जगदीश प्रसाद वर्मा और फारूख आजम भी अनुपस्थित थे।
इसके साथ जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय में कनिष्ठ सहायक भयहरण यादव व कंप्यूटर प्रोग्रामर अतुल गुप्ता गैरहाजिर मिले। इसके साथ कई अधिकारी व कर्मचारी नदारद रहे। इस पर सीडीओ ने स्पष्ट कहा कि पहले भी कई बार निर्देश दिए जाने के बाद भी समय से कार्यालय में उपस्थित न होना अनुशासनहीनता हैं। इससे सभी सभी अधिकारियों का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सही से जवाब न मिलने पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें