फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल शिक्षा पद्धति से लें सीख

Sun, 04 Oct 2015 11:35 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला,चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
स्व. श्रीमती बुइया बाई इंटर कालेज में रविवार को वार्षिकोत्सव हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेधावियों को पुरस्कृत भी किया गया। गुरुकुल शिक्षा पद्धति से सीख लेने को कहा गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई। अध्यक्षता श्री गंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कालेज के पूर्व प्रबंधक गंगा प्रसाद ने की। परशुराम-लक्ष्मण संवाद, राधा अदालत, कव्वाली जय जवान जय किसान, नाटिका बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी प्रस्तुतियां सराहीं गईं। अंतरा सिंह, निधि, सोनम, संस्कृति, गौरी सोनी, अंजली, वीरेंद्र  यादव, सूरज, उमाशंकर, मनीष आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 मुख्य अतिथि समाजवादी लोहियावाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्भय सिंह पटेल और अन्य अतिथियों ने विद्यालय के होनहार बच्चों संस्कृति सिंह, शुभम सिंह, सूरज साहू, सुमन सिंह, अंतरा सिंह, ऊषा देवी, अर्चना, हेमा पांडे, गुड़िया देवी आदि को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि हमें शिक्षा के बदलते स्वरूप के साथ ही गुरुकुल शिक्षा पद्धति की बातों को भी ध्यान में रखना होगा। कार्यक्रम का संचालन सुदामा प्रसाद यादव ने किया। मौके पर प्रबंधक प्रमोद कुमार, प्रधानाचार्या कल्पना ऊषा सिंह, रामसिया सिंह, पूनम देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें