फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सड़क पर सजीं दुकानें, गायब हुए फुटपाथ

Thu, 04 Dec 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-2- परिचय- शहर के प्रमुख चौराहे के किनारे पर अतिकमण, लगी दुकानें व खड़ी बाइकें। संवा
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर में अधिसंख्य प्रमुख मार्गों के फुटपाथ अतिक्रमण की चपेट में हैं। कहीं पर दुकानदारों ने फुटपाथ पर अपना सामान सजा रखा है तो कहीं पर फुटपाथ दोपहिया वाहनों की पार्किंग बन गए हैं। इससे जगह-जगह पर जाम की समस्या रहती है। साथ ही लोगों का राह चलना भी कठिन है।
विज्ञापन


झांसी-मिर्जापुर हाईवे शहर के बीचोबीच से निकला है। इस हाईवे पर कई प्रमुख चौराहे पड़ते हैं, इनमें शहर का धनुष चौराहा, बेड़ी पुलिया चौराहा, चकरेही चौराहा, धतुरहा चौराहा शामिल है। इस मार्ग पर पैदल चलने के लिए फुटपाथ बनाए गए थे। शुरुआती दौर में तो इनसे आवागमन की बेहतर सुविधा मिली लेकिन आहिस्ता-आहिस्ता फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है। इस मार्ग पर जगह-जगह दुकानदार रोजाना अपनी दुकानों का सामान निकाल कर सजाते हैं या फिर दोपहिया वाहनों की पार्किंग बना दी है।
यही नहीं रेहड़ी दुकानदार भी इन्हीं फुटपाथ पर अपनी दुकानें सजा रखी हैं। इससे फुटपाथ कब्जे का शिकार हैं। अतिक्रमण से जाम की समस्या अलग बनी है। शहर के राहुल द्विवेदी ने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों के फुटपाथों पर दुकानें सजी हैं। इससे जाम की समस्या बनी रहती है। सीताराम सिंह ने बताया कि धतुरहा चौराहा जहां से रेलवे स्टेशन के लिए रास्ता जाता है। यहां फुटपाथ के साथ ही सड़क में भी अतिक्रमण कर लिया गया है। बीच चौराहे में सब्जी बेचने वाले अपने ठेले खड़े किए रहते हैं। इसी तरह चकरेही चौराहे के फुटपाथ पर पूरी तरह से अतिक्रमण कर लिया गया है।
विज्ञापन









फुटपाथ पर रखे साइन बोर्ड



चित्रकूट। शहर में फुटपाथ पर प्रचार सामग्री भी रखी जा रही है। कोई फुटपाथ पर स्थाई प्रचार के साइन बोर्ड लगा दिए हैं तो कहीं पर ये रोजाना दुकानदारों से निकालकर अस्थाई साइन बोर्ड रख दिए जाते हैं। इससे दुर्घटनाएं भी होती हैं।





15 के बाद चलाया जाएगा अतिक्रमण

चित्रकूट।नगर पालिका चित्रकूट धाम के अधिशासी अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि 15 दिसंबर के बाद अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा। फुटपाथ को खाली करने का कार्य किया जा रहा है। समय से अतिक्रमण हटाने की दुकानदारों को भी चेतावनी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें