फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पंचर बना रहे दुकानदार को कार ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। दुकान के बाहर बाइक का पंचर बना रहे दुकानदार को पीछे से तेज रफ्तार से आई कार ने रौंद दिया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बांदा जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघेलाबारी निवासी तुलसीराम ने बताया कि उनका नाती प्रशांत पटेल (18) रौली कल्याणपुर में पंचर की दुकान खोले था। शुक्रवार को वह बाइक का पंचर बना रहा था। तभी कालिंजर की तरफ से तेज रफ्तार से आई कार ने प्रशांत को चपेट में ले लिया। कार के अगले हिस्से में फंसकर दुकानदार कुछ दूर तक घिसटता चला गया। इसके बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना देकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रशांत दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। पिता खेती करते है। मां सावित्री का रो-रोकर हाल बेहाल है। भरतकूप थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें