चित्रकूट। जिला अस्पताल में शुक्रवार को बुखार और पेट दर्द के चलते एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि नौ मरीज भर्ती हुए।
कर्वी कोतवाली अंतर्गत खोह निवासी खिन्नी (60) को बुखार व पेट दर्द होने पर बेटे नत्थू प्रसाद जिला अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने घर ले गए। जिला अस्पताल में इससे ग्रसित आठ मरीज भर्ती हुए।
पुरानी बाजार निवासी दिनेश कुमार की पांच वर्षीय पुत्र अंशू, सगवारा निवासी महेंद्र का छह वर्षीय पुत्र दिव्यांश, कोठिलिहाई निवासी मुन्नी देवी (60), बेलहा निवासी सूर्यभान की 18 वर्षीय सपना, सोनेपुर निवासी पप्पू की तीन माह की पुत्री श्रेया, गड़ौली निवासी कमल सिंह का दस वर्षीय पुत्र शुभम, करौंहा निवासी मातादीन (50), बछरन निवासी रामेश्वर प्रसाद (60) व बनाड़़ी निवासी लीलावती (60) को खांसी-जुकाम व बुखार के चलते भर्ती कराया गया।