फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: एयर कंप्रेशर टैंक फटने से दुकानदार की मौत, दुकान क्षतिग्रस्त

Sat, 02 May 2026 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। नयागांव क्षेत्र के रजौला में शुक्रवार को एयर कंप्रेशर टैंक फटने से एक दुकानदार की मौत हो गई। इस हादसे में उसकी दुकान भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान रजौला वार्ड नंबर 12 भगनपुर मोड़ निवासी राम किशोर प्रजापति (45) के रूप में हुई है। वह अपने घर के सामने पंचर बनाने और किराना की दुकान चलाता था। शुक्रवार दोपहर वह टैंक में हवा भरकर पंचर बना रहा था। अचानक हवा का दबाव बढ़ने के कारण टैंक फट गया। राम किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे तुरंत जानकीकुंड अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें