फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदमे से एक और किसान की मौत

Fri, 27 Mar 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत की बदहाली देख घर पहुंचे किसान के सीने में दर्द उठा। उसे लेकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ऐलहा बढ़ैया निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उसके पिता रामकिंकर सिंह गांव के ही राजू यादव के साथ इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की मानिकपुर शाखा में अपना केसीसी से लिए ऋण की जानकारी करने गए थे। इसके बाद खेत में गए। चालीस बीघे में गेहूं, चना और अरहर बोई थी, जो ओलावृष्टि और अतिवृष्टि में बर्बाद हो गई।
विज्ञापन


उसने बताया कि घर आकर शाम लगभग चार बजे उनके सीने में दर्द उठा और अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इस संबंध में लेखपाल राकेश वर्मा से बात की गई तो उनका कहना था कि वह मृतक के घर गए थे। परिजनों ने सीने में दर्द होने से हार्टफेल से मौत बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें