फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: शराब पीकर घर लौटे युवक की बिगड़ी हालत, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शराब पीकर घर लौटे युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई है। आरोप लगाया कि किसी ने शराब में
विज्ञापन

शहर के शंकर बाजार मोहल्ला के शंकरगंज निवासी लवलेश कुमार ने बताया कि भाई कमलेश कुमार (30) की पत्नी मायके गई थी। बुधवार की दोपहर वह और मांं बाजार में थे। दोपहर दो बजे के बाद बेटी घर लौटी तो पिता को उल्टी करते देखा। उसने परिजनों को जानकारी दी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां बताया गया कि जहरीला पदार्थ खाने का शक है। इलाज के दौरान मौत हो गई।

मां ने आरोप लगाया कि दोपहर में कमलेश को किसी ने शराब पिलाई। शक है कि शराब में ही कुछ मिलाकर पिला दिया गया इससे उसकी हालत बिगड़ गई। भाई ने बताया कि वह सब्जी और फल का ठेला लगाता था। उसके दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें