चित्रकूट। मुख्यालय स्थित बसपा कार्यालय में बृहस्पतिवार को मुख्य सेक्टर प्रभारी डा. मधु सूदन कुशवाहा व लालाराम अहिरवार की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें झांसी व चित्रकूटधाम मंडल के दोनों मुख्य सेक्टर प्रभारियों ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर चित्रकूट जिले का नया जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा को बनाया गया है।
पूर्व जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद के कामों की प्रश्ंासा की गई। नये जिलाध्यक्ष शिव बाबू 2003 से 2012 तक बसपा के सेक्टर अध्यक्ष पद पर रहे। 2014 में लोकसभा के चुनाव में जिला प्रभारी रहे।
2012 से 2014 के मध्य ब्राम्हण भाई चारा समिति के जिला प्रभारी के पद रहे। दो बार ग्राम प्रधान भी रहे। शिवबरन निषाद को जिला महामंत्री बनाया गया है। इस दौरान बसपा नेता कौशलेंद्र, राज कमल वर्मा, चंद्र प्रकाश वर्मा, अखिलेश कुमार वर्मा, सोन पाल वर्मा, दुर्गा प्रसाद वर्मा, दरबारी लाल वर्मा, मुन्ना लाल राजपूत, रावेंद्र कुमार वर्मा, रामविशाल वर्मा, उषा भारती, प्रेम शंकर व इकराम आदि थे।