फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: धर्मनगरी से जल्द उड़ेंगे जहाज, होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रदेश सरकार ने बजट में देवांगना एयरपोर्ट जल्द चालू कराने सहित धर्मनगरी के विकास कराने की बात कही है। इससे स्थानीय निवासियों में खुशी है। उम्मीद है कि दो माह में धर्मनगरी से हवाई जहाज उड़ने लगेंगे।
विज्ञापन

146 करोड़ की लागत से देवांगना में एयरपोर्ट बनकर तैयार है। इसको रीजनल कनेक्टिव योजना के तहत बनाया गया है। चित्रकूट एयरपोर्ट से प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर सहित खजुराहो के लिए हवाई जहाज उड़ान भरेंगे। इससे चित्रकूट तीर्थ स्थल में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आर्थिक विकास होगा।

बजट में 89.52 लाख से रामघाट के गेट का निर्माण, 401.97 लाख से परिक्रमा मार्ग का विकास, वाल्मीकि आश्रम विकास के लिए दस करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस पर महंत दिव्य जीवन दास, सीताशरण महराज, रामहृदय दास सहित स्थानीय निवासियों ने खुशी जताई है। कहा कि धर्मनगरी के विकास से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन


बजट पर अधिवक्ताओं ने खुशी जताई है। अधिवक्ता रामकृष्ण, श्याम सिंह, प्रखर पटेल व हरिओम ने कहा कि बजट में योगी सरकार ने अधिवक्ता सामाजिक निधि योजना से अधिवक्ता की मृत्यु पर सहायता राशि डेढ़ लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया है। इससे अधिवक्ता के परिवार को आर्थिक मदद मिलेगी। अधिवक्ता छोटेलाल, रामचरन का कहना है कि युवा अधिवक्ताओं के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया। इससे निराशा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें