फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने लगाई फांसी

Sat, 12 Mar 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दुधमुंहे बच्चे को कमरे में छोड़कर एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती का पति होमगार्ड है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


  जानकारी के अनुसार, इंटवा के खंडेहवा की धनपतिया कोटार्य (26) का पति होमगार्ड रामकिशोर शनिवार की सुबह ड्यूटी पर मुख्यालय गया था। इसके बाद महिला ने अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ खुद को कमरे में बंद कर लिया। दोपहर को ससुर तेरस कोटार्य ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोलकर देखा तो धनपतिया फांसी के फंदे पर झूल रही थी और मासूम बच्ची चारपाई के पास खेल रही थी।

जानकारी होने पर मृतका के पिता बग्गड कोटार्य निवासी नौबस्ता, मऊ गांव आए और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें