फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सनातन धर्म की रक्षा का संदेश देकर निकाली शौर्य जागरण यात्रा

Tue, 10 Oct 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शौर्य जागरण यात्रा के धर्मनगरी पहुंचने पर रामायण मेला परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें यात्रा मेंं चल रहे पदाधिकारियों ने यात्रा के उद्देश्य को लेकर जानकारी दी। यात्रा में कार्यकर्ताओं का जगह- जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को शौर्य जागरण यात्रा के धर्मनगरी पहुंचने पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता व स्थानीय निवासियों ने स्वागत किया। रामायण मेला परिसर में हुए कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने बताया कि शौर्य जागरण यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म की रक्षा करना है। युवकों को अपनी देश की संस्कृति से जोड़ना है। यह यात्रा वीरांंगना महारानी लक्ष्मीबाई की कर्मभूमि झांसी से चलने वाली यात्रा जो जन्म भूमि काशी तक शौर्य यात्रा जाएगी। जिसके चित्रकूट तीर्थस्थल तक पहुंचने पर रामायण मेला में सभा का आयोजन किया गया।
इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, जिला महामंत्री अंकित प्रताप सिंह, आलोक पांडेय, वीरेंद्र सिंह, प्रसार मंत्री सौरभ साहू, नगर अध्यक्ष नीरज केशरवानी व अजय मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें