फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धाता के शंकर ने कानपुर के राजा को हराया

विज्ञापन
फोटो- 9- पहाड़ी के नांदी गांव में आयोजित दंगल में एक दूसरे को पटखनी देने का प्रयास करते पहलवान - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
बाहर के लिए
विज्ञापन

----------------------------------------
धाता के शंकर ने कानपुर के राजा को हराया
अंतिम दिन 24 से अधिक पहलवानों ने दिखाए दांवपेंच
अमर उजाला ब्यूरो
पहाड़ी (चित्रकूट)। नांदी गांव के तीर्थस्थान हनुमान मंदिर परिसर में हो रहे दो दिवसीय दंगल का समापन बुधवार को हुआ। इसमें दो दर्जन से अधिक पहलवानों ने कुश्ती में दांवपेच दिखाए।
नांदी गांव में दो दिवसीय दंगल के अंतिम दिन हुई कुश्ती में धाता के शंकर ने कानपुर के राजा को हराया, मऊ के सुदामा ने मर्का के लुट्टन को हराया, सरधुवा के लवकुश ने चायल के जितेंद्र को हराया, सरघुवा के रामाबाबू ने चायल के मनोज को हराया। गोपाल महुंवा ने धनजय मिश्रा, दिल्ली को हराया। कपिल वाराणासी ने उमेश उत्तमपुर को हराया। इस तरह से कई पहलवानों ने कुश्ती जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें मऊ के ओमकार, मर्का के सूरज, सरधुआ के सुधीर, कानपुर के राहुल, फतेहपुर के रज्जू, प्रयागराज के पवन, मेरठ के जाविर, बबेरू के राम, भटरी के शिवलोचन, कौशम्बी के सरोज, गोधानी गांव के महेश ने कुश्ती जीती। यह दंगल हनुमान मंदिर के महंत महेंद्र दास महाराज व नांदी गांव के प्रधान विमल तिवारी के नेतृत्व में हुए। वियजी पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर राकेश दीक्षित, पवन दीक्षित, चंद्र किशोर दीक्षित आदि मौजूद रहे।
-------फोटो नंबर- 9-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें