फोटो 23 सीकेटीपी-19- परिचय- बीईओ बनी शालू देवी। संवाद
चित्रकूट। बेटियों को नेतृत्व सिखाने और आत्मविश्वास जगाने के लिए मंगलवार मिशन शक्ति के तहत विशेष कार्यक्रम हो रहे हैं। इसमें मऊ की छात्रा शालू देवी को एक दिन के लिए बीईओ बनाया गया, जिसने विद्यालयों का निरीक्षण भी किया।
मऊ ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय अहिरी की छात्रा शालू देवी ने खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण दत्त पांडेय से कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण कर स्वच्छता और पठन-पाठन की स्थिति देखी। शालू ने बड़े होकर खंड शिक्षा अधिकारी बनने का संकल्प लिया।
इसी क्रम में विकास खंड मऊ के अन्य विद्यालयों में भी छात्राओं को जिम्मेदारी दी गई। कंपोजिट विद्यालय बियावल में ईशी सिंह, निबी में शिवानी, प्राथमिक विद्यालय इटहा देवीपुर में अंशिका सिंह, चंदेलपुर में अंजलि देवी और चित्तैनी माफी में अंजू देवी को एक दिन का प्रधानाध्यापक बनाया गया। वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मऊ की छात्रा प्रतिभा एक दिन की वार्डन बनी।