फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से गांवों तक खुशी, मिठाई बांटी

विज्ञापन
मंदाकिनी किनारे दीपदान करते भक्त। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। अयोध्या में श्रीराम मंदिर पूजन को लेकर शहर से गांवों तक खुशी का माहौल रहा। जगह-जगह मिठाई बांटी गई। रामचरित मानस का पाठ हुआ। भजन, कीर्तन के दौरान साधु, संतों ने नृत्य किया। शाम को मठ, मंदिरों और घरों में दीपक जलाए गए।
विज्ञापन

अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन को लेकर उनकी कर्मभूमि के साधु, संतों में उल्लास रहा। मंदिर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजते रहे। शहर सहित मानिकपुर, मऊ, भरतकूप, शिवरामपुर, राजापुर, सरैंया, बरगढ़ कस्बे और गांवों में खुशियां मनाई र्गइं। जगह-जगह पटाखे फोड़कर एक दूसरे को बधाई दी गई। कामदगिरी के प्रमुख द्वार, रघुवीर मंदिर, जानकी महल, सती अनुसुइया आश्रम, भरत मंदिर, मत्यगजेंद्रनाथ समेत मंदिरों में भव्य सजावट की गई थी। रामचरित मानस का पाठ किया गया। कामदगिरी के संत मदन दास, दिगंबर अखाड़े के महंत दिव्य जीवनदास, निर्मोही अखाड़े के महंत आेंमकार दास, जानकी महल के सीताशरण दास, पंजाबी भगवान आश्रम के राजकुमार दास, सनकादिक महाराज सहित मत्यगजेंद्र नाथ मंदिर के पुजारी विपिन तिवारी, व्यवस्थापक प्रदीप तिवारी आदि ने खुशी मनाई। जिला मुख्यालय पर रामभक्तों सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने दीप जलाए। सांसद आरके सिंह पटेल, राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, विधायक आनंद शुक्ला, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, जगदीश गौतम, मंत्री प्रेमलाल वाल्मीकि, व्यापारी नेता शानू गुप्ता, विनोद केशरवानी, पूर्व अध्यक्ष दिनेश तिवारी, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भागवत त्रिपाठी, शक्तिप्रताप सिंह, राजकुमार त्रिपाठी, सुनील पटेल, बुंदेलखंड क्रांतिदल के कार्यकर्ता शांतनु कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। इस मौके पर विक्की सिंह, सत्येंद्र सिंह, सुनीता यादव आदि मौजूद रहीं। बस स्टैंड पर भाजपा नेता रामबाबू गुप्ता, राजू लखानी, बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने मिठाई बांटकर घरों व मंदिरों में दीप जलाए।
गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली में भी जश्न
गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली में भी जश्न मनाया गया। यमुना नदी के किनारे जन्म कुटीर में रामचरित मानस का पाठ किया गया। प्रसाद बांटकर खुशी मनाई गई। नगर पंचायत के अध्यक्ष आदर्श द्विवेदी, मनोज द्विवेदी, भाजपा नेता अशोक जाटव, मधुरेंद्र प्रताप सिंह, शिवशंकर सिंह, मुकेश शुक्ला, नान मिश्र, संतोष मिश्रा, उमेश सोनकर आदि ने मंदिरों में दीप जलाए।
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि आश्रम में पौधरोपण किया
महर्षि वाल्मीकि आश्रम लालापुर में इस मौके पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के नेतृत्व में पौधे रोपे गए। दीप उत्सव मनाया गया। इस मौके पर कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी, आश्रम के महंत भरतदास, महंत दिव्यजीवन दास, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, दीनदयाल शोध संस्थान के सचिव अभय महाजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें