फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 94 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटे स्मार्टफोन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत ब्लॉक रामनगर में 94 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए। बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ महेंद्र पटेल ने स्मार्टफोन दिए। इन स्मार्टफोनों से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अब विभागीय कार्यों का ऑनलाइन संचालन करेंगी। पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं का पंजीकरण, पोषण संबंधी जानकारी, टीकाकरण, गृह भ्रमण और लाभार्थियों का विवरण डिजिटल रूप से दर्ज किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार, प्रशांक खरे, प्रवीण, मीना देवी, रीता सिंह मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें