फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा मुकदमों के निस्तारण पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश रवींद्रनाथ दुबे ने शुक्त्रस्वार को सभी न्यायिक अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक की। जिसमें आगामी 10 जुलाई को होने जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मुकदमों के निस्तारण पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति मुनेश्वर नाथ भंडारी वरिष्ठ न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद की अध्यक्षता में 10 जुलाई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक की गई। जिसमें समस्त जिलों के जनपद न्यायाधीश, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, पीठासीन अधिकारी मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण, जिला मजिस्ट्रेट एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यपालक अध्यक्ष कार्यवाहक न्यायमूर्ति मुनेश्वर नाथ भंडारी, वरिष्ठ न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने सभी न्यायिक अधिकारियों एवम जिला मजिस्ट्रेट को कोरोनावायरस के नियमों का पालन करते हुए लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिवक्ता गण से इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में मुकदमों का निस्तारण कराकर लोक अदालत को सफल बनायें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें