फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना गारंटी लोन लेकर लगाएं उद्यम

Tue, 29 Sep 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीनदयाल शोध संस्थान के जन शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में मऊ और राजापुर में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि मुद्रा योजना के तहत बेरोजगार बिना प्रतिभूति या गारंटी के लोन लेकर उद्यम स्थापित कर सकते हैं।
विज्ञापन


जन शिक्षण संस्थान चित्रकूट के निदेशक डॉ. रामलखन सिंह सिकरवार ने संस्थान के रोजगारपरक प्रशिक्षण और जन जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में बताया। प्रशिक्षणार्थियों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत शिशु, किशोर और तरुण योजना के बारे में बताया। बताया कि इसके माध्यम से लोग रोजगार शुरू कर सकते हैं।

इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक मऊ के शाखा प्रबंधक राम सिंह ने बताया कि शिशु योजना के अंतर्गत 50,000, किशोर योजना के अंतर्गत 50 हजार से 5 लाख तक एवं तरुण योजना के अंतर्गत 5 लाख से 10 लाख तक का लोन 10 साल के लिए कम ब्याज दर रियायती प्रोसेसिंग शुल्क, कार्यशील पूंजी, ऋण मुद्रा कार्ड के माध्यम से दिया जाएगा। इसमें कोई गारंटी/प्रतिभूति नहीं देनी है। लोग राष्ट्रीयकृत बैंक से इस योजना का लाभ ले सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन अनिल सिंह एवं आभार प्रदर्शन प्रभाकर मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में जयप्रकाश ओझा, सज्जन वारिस, शिवशंकर यादव आदि प्रशिक्षणार्थी और अनुदेशक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें