चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल की मौजूदगी में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के संबंध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले से मध्य प्रदेश, कौशांबी, बांदा व प्रयागराज जिले की सीमा जुड़ी है। ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
जिलाधिकारी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि गांव में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को लेकर शस्त्र लाइसेंस शत प्रतिशत जमा कराएं। शस्त्र लेकर जो लोग बाहर कार्य कर रहे हैं उसकी रिपोर्ट जिला स्तर पर भेजें। ताकि स्वीकृत कर कार्यवाही की जा सके। क्षेत्र में माइक्त्रसे प्लान बनाकर भ्रमण कर कानून व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने उप जिलाधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारियों से कहा कि क्षेत्र का भ्रमण कर गांव में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनें। बार्डर के थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। किसी के दबाव में आने की जरूरत नहीं है। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्षों से कहा कि जिस व्यक्ति का आपराधिक इतिहास रहा है उनके शस्त्र अवश्य जमा कराएं। स्क्त्रस्ीनिंग कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब से कहीं पर घटना नहीं होनी चाहिए। अन्यथा संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ गांव में गश्त भी कराई जाए। संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों की सूची बनाएं। जिन गांव में दो पक्षों में विवाद है तो दोनों पक्षों के शस्त्र अवश्य जमा कराए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, अपर उप जिलाधिकारी राजबहादुर, उप जिलाधिकारी कर्वी रामप्रकाश, मऊ नवदीप शुक्ला, राजापुर राहुल कश्यप, मानिकपुर, संगमलाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय, राजापुर रामप्रकाश सहित संबंधित अधिकारी, थानाध्यक्ष मौजूद रहे।