भौंरी। मतदाताओं ने सेल्फी लेने का भी बड़ा शौक देखा गया। जिसमें युवक व युवतियां वोट देने के बाद सेल्फी लेते नजर आए। जिन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ सेल्फी लिया। वही कुछ स्थान पर सही जगह सेल्फी प्वाइंट न बनाए जाने से सेल्फी लेने से समस्या आयी। जिसमें मऊ कस्बे में स्थित पं. पुरुषोत्तम इंटर काले में शौचालय के पास सेल्फी प्वाइंट बनाने देने से बदबू आने से कई ने सेल्फी नहीं ली।
आश्चर्यचकित रह गए मतदाता
चित्रकूट। कोलगदहिया गांव में बनाए गए सखी बूथ में सभी महिला कर्मचारी रही। मतदान करने पहुुंच मतदाताओं ने जब यह नजारा देखा तो आश्चर्यचकित रह गए।
आदिवासियों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा
बरगढ़। क्षेत्र में कोल आदिवासियों की अच्छी खासी संख्या हैं जिन्होंने मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।