चित्रकूट। सांसद ने गोद लिए पहाड़ी सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। गंदगी देख केंद्र प्रभारी की फटकार लगाई। पांच साल से अनुपस्थित वार्ड ब्वाय पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सांसद ने व्यवस्था सुधार के लिए अपना एक माह का वेतन देने की घोषणा की है।
मंगलवार को भाजपा सांसद ने पहाड़ी सीएचसी के निरीक्षण के दौरान जल्द कमियां सुधारने की निर्देश दिए हैं। कोविड वैक्सीनेशन सेंटर की व्यवस्थाएं देखी। ओपीडी, एक्स-रे, इमरजेंसी, मरीजों के भर्ती वार्ड, बीपीएम कार्यालय, प्रसूता महिला वार्ड, का निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. श्याम किशोर सिंह से सफाई दुरुस्त रखने को कहा। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि वार्ड ब्वाय पवन कुशवाहा करीब पांच वर्षों से अधिक समय से नदारद हैं सांसद कड़ी कार्रवाई को कहा। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण एवं लापरवाही पर उच्च अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान समाजसेवी आशीष सिंह रघुवंशी ने सांसद की मौजूदगी में वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।