फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा आपके भरोसे

Fri, 13 Mar 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
 अमावस्या और वासंतीय नवरात्र मेले में अधिकारी पूरी जिम्मेदारी से अपना दायित्व निभाएं। ये बात जिलाधिकारी नीलम अहलावत ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कही। कहा कि वह परिक्रमा मार्ग पर सफाई और अस्थाई शौचालय की व्यवस्था करें। खोया पाया केंद्र भी बनाया जाए। लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा आपके भरोसे है।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि अमावस्या 20 मार्च को है। इसका मेला 19 से 21 मार्च तक चलेगा। नवरात्र का मेला 21 से 28 मार्च चैत्र मास की रामनवमी तक रहेगा। इस मौके पर करीब दो लाख श्रद्धालुओं का तीर्थक्षेत्र में आगमन संभावित है। इसे देखते हुए संबंधित अधिकारी ड्यूटी मुस्तैदी से निभाएं। ताकि लोगों को परेशानी न हो।

डीएम ने एक्सईएन विद्युत से बेड़ी पुलिया से रामघाट और परिक्रमा मार्ग में खंभों और ढीले तारों को दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मेले में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने और भीड़ ज्यादा होने पर जलेबी वाली रास्ता से खोही मार्ग से लोगों को निकालने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी से कहा कि परिक्रमा मार्ग पर हैलोजन बल्ब लगवाएं।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता लोक निर्माण, सिंचाई को भी जरूरी सुविधाओं के निर्देश दिए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी से मेला क्षेत्र में पार्किंग में ही वाहन खड़े करवाने की व्यवस्था करने को कहा। अधिशासी अभियंता जल संस्थान से टैंकरों से जलापूर्ति की व्यवस्था करने को कहा। डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को मेला परिसर में चिकित्सकों की टीम तैनात करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें