फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ऑनलाइन ठगी में आरोपी पर दूसरी प्राथमिकी दर्ज

Sat, 26 Sep 2026 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में लोगों के खाते खुलवाकर ऑनलाइन रुपये निकालने के मामले में आरोपी पर एक और प्राथमिकी दर्ज हुई है। एक प्राथमिकी पहले से दर्ज थी। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस मोबाइल से मिली डिटेल के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। पूरे मामले के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। धवाड़ा निवासी राममनोहर ने बीते एक माह में लोगों को लालच देकर बीसी सेंटर से खाते खुलवाए। उसने खाता खुलवाने के दौरान आधार कार्ड से नई सिम भी निकलवाई। आरोपी ने सिम अपने पास रख ली और लाखों रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए।
खाताधारकों को जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस और बैंक में शिकायत की। साइबर टीम की जांच में 23 खातों में गलत लेनदेन की पुष्टि हुई है। राममनोहर के मोबाइल से 23 लोगों की डिटेल किसी अन्य को भेजे जाने की जानकारी मिली है। साइबर टीम अब इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मऊ के गरी गांव निवासी मनीता देवी ने बताया कि राममनोहर और विनय ने आधार से रुपये निकालने के बहाने नया सिम निकलवाया। उन्हें 800 रुपये दिए गए और सिम अपने रख लिया। थाना प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने मनीता देवी की तहरीर पर दूसरी प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें