फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: माफिया अतीक गैंग के फरार हत्यारोपियों की तलाश

Mon, 27 Feb 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रयागराज में विधायक राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या मामले में फरार चल रहे माफिया अतीक अहमद गैंग के शूटरों की तलाश चित्रकूट जिले की सीमा स्थली पर दिनभर होती रही। इसके अलावा प्रयागराज की पुलिस टीम भी इनकी तलाश में चित्रकूट पहुंंची। राजापुर, बरगढ़, भरतकूप व सीतापुर क्षेत्र की सीमास्थली पर पुलिस टीम आने जाने वाले वाहनों व संदिग्धों पर नजर रखे रही। कई वाहनों की तलाशी भी ली गई।
विज्ञापन

जिले की सीमा से जुड़े प्रयागराज में दिनदहाड़े विधायक राजूपाल की हत्या मामले में मुख्य गवाह उमेश पाल की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। इसमें कई नामजद फरार चल रहे हैं। जिनकी तलाश में रविवार की सुबह प्रयागराज की पुलिस टीम कौशांबी से होते हुए राजापुर पहुंची। दूसरी टीम शंकरगढ़ से होते हुए बरगढ़ व मऊ पहुंची। जिले की स्थानीय पुलिस टीम के साथ सीमा क्षेत्र पर आने जाने वाले वाहनों व संदिग्ध लोगों पर नजर रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें