फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: एटीएम में रुपये डालने वाले फरार कर्मचारियों की तलाश तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले की बैंकों के एटीएम में रुपये डालने वाली कंपनी के फरार कर्मचारियों की तलाश तेज हो गई है। कंपनी की जांच टीम ने 70 लाख से ज्यादा की धनराशि ले जाना बताया है। कंपनी ने दोनों कर्मचारियों अयोध्या के कुमार गंज निवासी प्रदीप पांडेय व कानपुर के बर्रा निवासी विकास सिंह की फोटो जारी कर उनके खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

लखनऊ की सीएमएस कंपनी जिला मुख्यालय के दस एटीएम में रुपये डालने का काम करती है। इसके लिए कंपनी ने दो कर्मचारियों को नियुक्त कर रखा था। 17 नवंबर को दोनों कर्मचारी जिला मुख्यालय स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम के सुरक्षा गार्ड को कैश वैन व एटीएम के लॉक की चाभी देकर गायब हो गए थे।
शनिवार को कंपनी के अधिकारियों को आनलाइन पता चला कि बैंक से निकाला गया पूरा कैश एटीएम में नहीं रखा गया है। शंका होने पर कपंनी के आडिटर रजत मिश्रा व सुरक्षा प्रमुख रिटायर डिप्टी एसपी आरएसएस सिद्धू व कानपुर क्षेत्र के मैनेजर मनीष कुमार ने मामले की जांच की।
विज्ञापन

कंपनी के कानपुर क्षेत्र के मैनेजर ने बताया कि दो कर्मचारी कंपनी ने जिले के लिए नियुक्त किया था। सात एटीएम की जांच की गई, जिसमेें 70 लाख से अधिक की रकम में गड़बड़ी पाई गई। जांच टीम के सदस्यों ने रविवार को दोनों के खिलाफ कोतवाली में लिखित तहरीर दी।
कोतवाल अरुण पाठक ने बताया कि कंपनी के अधिकारी रविवार को आए थे। उन्होंने जांच में किए गए आडिट की रिपोर्ट नहीं दी है। जब वह पूरी रिपोर्ट सौंपेंगे तभी कार्रवाई की जाएगी। सीएमएस कंपनी जिले के एचडीएफसी बैंक के तीन, पंजाब नेशनल बैंक के दो, इलाहाबाद बैंक, एक्सिस बैंक, ओरिएंटल बैंक, बैंक आफ इंडिया, व डाकघर के एक एक एटीएम में रकम डालने का कार्य करती है। इनके सात एटीएम में रक म डालने की गड़बड़ी पाई गई है। एक बैंक अधिकारी का मानना है कि लगभग एक करोड़ की रकम की हेराफेरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें