फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कब्जे को लेकर ब्लाक प्रमुख व बहेलिया समुदाय में हाथापाई

Mon, 13 Oct 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बरगढ़ थाना क्षेत्र के कोल मजरा गांव के पास एक जमीन पर कब्जे को लेकर मऊ ब्लाक प्रमुख और बहेलिया समाज के लोग आमने सामने आ गए। कब्जे को लेकर दोनों पक्ष के बीच धक्का मुक्की व गाली गलौज होने लगी। पुलिस सभी को थाने लाई। मऊ ब्लाक प्रमुख सुशीला वर्मा के भतीजे पुष्पराज वर्मा ने बताया कि उन्होंने कोल मजरा के पास 2024 में एक भूमि खरीदी है। इसी भूमि पर बहेलिया समाज के लोग टेंट लगाकर रहते हैं और अब स्थाई निर्माण का प्रयास कर रहे हैं। सूचना पर रविवार की शाम को वह ब्लाक प्रमुख पत्नी के साथ पहुंचे और आपत्ति की। बहेलिया समाज के लोगों ने धक्का मु़क्की और हाथापाई की। थाना प्रभारी शिवआसरे ने बताया कि दोनों पक्षों के कागज देखे गए हैं। दोनों की वहां पर जमीन है। ब्लाक प्रमुख के भतीजे पुष्पराज वर्मा व दिलावर पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें