दिनदहाड़े नेता की गाड़ी रोककर दोनों अज्ञात हमलावरों ने लेफ्ट साइड से क्लोज रेंज फायरिंग की। कई राउंड फायर किए गए। दो गोलियां अगली सीट पर बैठे रॉकी की आंख और कनपटी के बीच से निकल गई जबकि एक गोली गाड़ी चला रहे उनके रिश्तेदार के कान के आरपार हो गई। रॉकी अपने तीन साथियों के साथ फारच्यूनर गाड़ी में सवार होकर सोलन से चंडीगढ़ जा रहे थे।
- फोटो : अमर उजाला
हाइवे पर स्कार्पियो से जा रहे युवकों के बीच आपस में विवाद हो गया। जिसमें तीन युवकों ने अपने एक साथी को गाड़ी से उतारकर उस पर फायर कर दिया। लेकिन संभावना है कि गोली उसे नहीं लगी। जिसके बाद मारपीट कर रहे युवक साथी को फिर स्कार्पियो पर बैठकर मानिकपुर की ओर भाग निकले। पुलिस सरगर्मी से सफेद रंग की स्कार्पियो की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे मुख्यालय से इलाहाबाद की ओर जा रही सफेद रंग की स्कार्पियो में कुछ युवक सवार थे। कोतवाली क्षेत्र के खोह पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही अचानक गाड़ी रुकी और तीन युवक उतर कर खेत की ओर गए।
फिर वहां एक साथी को मारापीटा और एक ने तमंचे से फायर भी किया लेकिन संभवत: गोली उसके नहीं लगी। जिसके बाद तीनों युवक अपने साथी को लेकर मानिकपुर की ओर भाग निकले। एसपी केके चौधरी ने बताया कि सीओ राजेश तिवारी और कोतवाल रनवीर सिंह ने स्कार्पियो की तलाश में चेकिंग शुरू की है।
गाड़ी चित्रकूट जिले की ही है। पुलिस का दावा है कि युवकों के बीच मारपीट तो हुई लेकिन गोली नहीं चली है। घटना के दौरान बाइक से आ रहे पुलिस फायरमैन चंद्रभान ने वाहन नंबर नोट कर पुलिस को घटना की सूचना दी।