फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: भीषण गर्मी से बिजली संकट गहराया, ग्रामीण क्षेत्रों में सात घंटे तक कटौती

Thu, 21 May 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो न-21 सीकेटीपी 29 बिजली पोल पर चढ़कर लाइन दुरुस्त करता कर्मी। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। भीषण गर्मी के कारण जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। शहर में चार घंटे से अधिक और ग्रामीण क्षेत्रों में सात घंटे से ज्यादा बिजली कटौती हो रही है। बार-बार ट्रिपिंग से भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



पूर्व सभासद रमेश सोनी और नरोत्तम पांडेय ने बताया कि रात में पांच से अधिक बार बिजली कटती है। बुधवार रात शंकर बाजार में रात 10:20 बजे बिजली गई और 11 बजे आई, फिर 12:40 बजे गई और 1:30 बजे आई। इसके बाद रात तीन बजे भी आधे घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। राकेश सिंह ने बताया कि दिन में भी कई बार कटौती होती है, जिससे बिजली के आने-जाने का कोई निश्चित समय नहीं है। भरतकूप के राजेंद्र कुमार व सुनील कुमार के अनुसार सात घंटे से अधिक बिजली बंद रहती है। बरगढ़ के नागेश पांडेय और प्रकाश शुक्ला ने बताया कि गुरुवार सुबह बरगढ़ कस्बे और आसपास के गांवों में बिजली दोपहर 12 बजे तक गुल रही। मानिकपुर क्षेत्र के मारकुंडी गांव में भी रात में अधिक बिजली कटौती हो रही है। बुधवार रात दो बजे गई बिजली अगले दिन शाम पांच बजे चालू हुई।



बिजली खपत बढ़ी, ट्रांसफार्मर खराब



बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता आरके यादव ने बताया कि जिले में कुल 307 मेगा वोल्ट बिजली क्षमता उपलब्ध है। वर्तमान में करीब 250 मेगा वोल्ट बिजली की खपत हो रही है, जो सामान्य दिनों से लगभग 50 मेगा वोल्ट अधिक है। जिले में 17,523 ट्रांसफार्मर स्थापित हैं। इनमें से करीब डेढ़ माह में 140 ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं। खास बात तो यह है कि खराब ट्रांसफार्मर में 90 फीसदी आंधी से क्षतिग्रस्त हुए हैं। 100 केवीए से बड़े 169 ट्रांसफार्मरों में टेलनेस यूनिट लगी है, जो गर्म होने पर बंद हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें