फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर बच्चों पर ध्यान दें स्कूल : डीएम

Mon, 22 Jan 2024 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्री बोर्ड परीक्षाफल को लेकर प्रधानाचार्यों की बैठक कलेक्टर सभागार में हुई। इसमें डीएम अभिषेक आनंद ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि प्री बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्रों को चिन्हित करें और कमजोर बच्चों पर ध्यान दें। वहीं, परीक्षाफल की प्रगति ठीक नहीं होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि राजापुर के प्रधानाचार्य का एक दिन का वेतन काटा जाए।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि जो छात्र-छात्राएं कमजोर हैं उन पर फोकस करें। इनकी एक्स्ट्रा क्लास भी कराएं। ऊंचाडीह, घुरेटनपुर व मंडौर में शिक्षकों की कमी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि जहां पर बच्चे कम हैं, और शिक्षक अधिक हैं, वहां पर एक हफ्ते में एक दिन के लिए अध्यापक भेजें।
उन्होंने कहा कि बच्चों को रिजल्ट शत प्रतिशत लाएं। जनपद में हर स्कूल में विद्यार्थी मेरिट लिस्ट में रहना चाहिए। जिससे जनपद का नाम रोशन हो। बैठक में सीडीओ अमृतपाल कौर, जिला विद्यालय निरीक्षक एसके मिश्रा सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें