फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: स्कूल वैन पलटी, ड्राइवर समेत 8 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव के पास सड़क पर पैदल जा रहे राहगीर को बचाने के प्रयास में स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। ड्राइवर व सात बच्चे घायल हो गए। सभी को हल्की चोटें आई। राहगीरों की मदद से सभी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों का हाल-चाल जानकर किसी की भी हालत गंभीर न होने पर घर पहुंचा दिया।
विज्ञापन

शनिवार को सरस्वती भरत मंदिर इंटर कालेज भरतकूप की स्कूल वैन सात बच्चों को लेकर घर छोडने जा रही थी। जैसे ही वह वैन मुुकुंदपुर गांव के पास पहुंची तो सामने से पैदल आ रहे राहगीर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर कच्चे रास्ते स्थित खेत में जाकर पलट गई। इसके चलते बच्चों में चीख पुकार मच गई। यह देखकर राहगीरों ने आनन-फानन प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंचे एसआई शैलेंद्र सिंह ने बताया राहगीरों की मदद से उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी सूबेदार बिंद ने बताया कि घुरेहटनपुर निवासी अंशू (12)पुत्र संतोष, रुद्र (13) पुत्र फूलचंद्र, आयुष (10) पुत्र अशोक व ड्राइवर जानकी (22) पुत्र बृजभूषण निवासी भरथौल समेत अन्य तीन बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। जिन्हें इलाज कराकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें