चित्रकूट। सर संघ चालक डॉ. मोहन भागवत ने जानकीकुंड के रेस्ट हाउस में आरएसएस से जुड़े यूपी-एमपी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ डेढ़ घंटे का चिंतन व मंथन किया। बताया गया है कि इस दौरान मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की भी चर्चा की गई। उनकी सुरक्षा के लिए यूपी-एमपी की सीमा पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
आरएसएस के सर संघ चालक मोहन भागवत शनिवार की शाम को चित्रकूट के दीन दयाल शोध संस्थान परिसर पहुंचे। उन्होंने सियाराम कुटीर जाकर भारत रत्न नानाजी देशमुख की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान संस्थान के पदाधिकारियों का हाल-चाल जाना।
देर शाम को सर संघ चालक सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड परिसर पहुंचे ट्रस्ट के अध्यक्ष विशदभाई मफतलाल व निदेशक डॉ. बीके जैन ने उनका स्वागत किया। उन्होंने ट्रस्ट के अंतर्गत चलने वाली गतिविधियों की जानकारी ली। इसके बाद वह जानकीकुंड अस्पताल परिसर के ही रेस्ट हाउस में रात्रि प्रवास के लिए ठहरे। यह पहली बार हुआ है कि चित्रकूट आगमन पर सर संघ चालक दीनदयाल शोध संस्थान के प्रकल्पों के अलावा अन्य किसी स्थान पर रात्रि प्रवास कर रहे हैं। रविवार की सुबह वह जानकीकुंड में संचालित डिजिटल गोशाला का निरीक्षण कर गो-पूजन करेंगे। साथ ही अस्पताल में चल रही गतिविधियों का स्थलीय भ्रमण करेंगे। संवाद
इनसेट
बांस से बनी टोपी किया भेंट
चित्रकूट। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत को डिंडोरी के मशहूर बांस से बनी टोपी व माला और ग्रामोदय विश्वविद्यालय के ललितकला संकाय के छात्रों द्वारा तैयार की गई वीरांगना दुर्गावती की चल प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप भेंट की गई। संवाद
इनसेट
कालिंजर किले की तरह कार्यक्रम स्थल को बनाया
चित्रकूट। प्रतिमा स्थल को कालिंजर किले की तरह स्थापित किया गया। दुर्गावती के जीवन पर आधारित प्रतिमाएं लगाई गई। जनजातीय गौरव एवं पोषक अनाजों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम के बाद सहभोज जमीन में एक साथ बैठकर कराया गया। जिसमें सर संघ चालक के साथ जनजातीय समाज एवं विविध सेवा क्षेत्रों से जुड़े 29 लोग रहे सहभोज में शामिल रहे। संवाद
इनसेट
ये लोग रहे मौजूद
चित्रकूट। मंडला के दिगंबर स्वामी मदन मोहन गिरी महाराज, डीआरआई के अध्यक्ष वीरेन्द्र पराक्रमादित्य चूड़ामणि सिंह, रामराज सिंह ,प्रधान सचिव अतुल जैन , संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन व अनिल जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद